इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- इटावा। ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स की खेल प्रतियोगिता का 20 दिसंबर को आयोजन किया जा रहा है। इसमें वालीबॉल, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट और एथलेटिक्स में शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, दौड़ व रिले रेस आयोजित होगी। इसके अलावा शतरंज, कैरम तथा टेबल टेनिस के भी मुकाबले होंगे। इन सभी खेलों में ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में ग्रुप के अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव व उपाध्यक्ष विनीत यादव, प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी, विद्यालय प्रबंधन प्रमुख शिवमंगल नीरज त्रिपाठी व ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट डायरेक्टर वासिफ खान मंच पर विराजमान होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...