वाराणसी, जनवरी 13 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट में वजूखाना के वैज्ञानिक सर्वे की मांग में दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई स्थगित हो गई। इसके साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तीन फरवरी 2026 की तिथि नियत की है। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकलपीठ ने राखी सिंह की याचिका पर दी है। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाना की सर्वे की मांग में राखी सिंह ने याचिका दायर की है। याचिका में उनका कहना है कि वजूखाना के सर्वे से विवादित धार्मिक स्थल की धार्मिक चरित्र की पहचान हो सकेगी। वहीं मुस्लिम पक्ष की ओर से सर्वे का विरोध किया जा रहा है। हालांकि सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि पूजा स्थल अधिनियम व ज्ञानवापी के प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लंबित है। ऐसे में कोर्ट ने सुनवाई स्थगित करते हुए अगली ...