सहारनपुर, जनवरी 5 -- सौरना स्थित ज्ञानदीप वैदिक गुरुकुल में वैदिक संस्कृति के समर्पित साधक आचार्य डॉ. राजकिशोर का प्रेरणा दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के महासचिव स्वामी आदित्यवेश मुख्य अतिथि रहे। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी के प्रकटोत्सव का यह 200वां वर्ष है। आचार्य डॉ. राजकिशोर का जीवन महर्षि दयानंद की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने समाज को जाति व सांप्रदायिक भेदभाव से मुक्त करने, नारी उत्पीड़न और नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश को पुनः आर्यावर्त बनाने के लिए सभी को अपनी मूल संस्कृति और परंपराओं से जुड़कर कार्य करना होगा। कार्यक्रम के दौरान हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया। ...