गाजीपुर, फरवरी 3 -- भांवरकोल। स्थानीय क्षेत्र पंचायत के बढ़नपुरा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के रिक्त पद को लेकर सोमवार को संचालन समिति के अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। यह चुनाव एसडीएम मुहम्मदाबाद डॉ. हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से समिति के कुल 13 सदस्यों ने ज्ञानचंद यादव को संचालन समिति का अध्यक्ष चुना। बीते दो नवम्बर को ग्राम प्रधान अवधेश कुशवाहा के आकस्मिक निधन के बाद से ग्राम प्रधान का पद रिक्त चल रहा था, जिस कारण पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए समिति अध्यक्ष का चयन आवश्यक था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एडीओ पंचायत अजय कुमार मिश्रा, ग्राम पंचायत सचिव पिंटू सरोज, शिवाजी पटेल, पंचायत सदस्य गंगासागर, अरविंद शर्मा सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाने के एसआई...