दरभंगा, फरवरी 4 -- दरभंगा। बिहार बजट पूरी तरह से संतुलित है। इसमें ज्ञान व सम्मान के साथ स्वावलंबन पर जोर दिया गया है। ये बातें दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मंगलवार को कही। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार बनाए जा रहे नए कीर्तिमान व विकास के नए आयाम के साथ साथ गांव, गरीब, किसान तथा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए फोकस किया गया है। उन्होंने बिहार की सभी सिंगल लेन वाली सड़कों को दो लेन में बदलने के बजटीय प्रावधान को विकास का उच्च पैमाना बताया। महिला तथा कमजोर वर्ग के लिए की गयी पहल, कृषि तथा मखाना बोर्ड के लिए नई योजनाओं, ग्रामीण विकास व ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत निवेश आदि के प्रावधान आने वाले समय में मील का पत्थर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...