उरई, जनवरी 25 -- कोंच। नदीगांव के ग्राम लहूदी लगामपुरा स्थित प्रेतराज महाराज मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन िकया गया। ग्राम सर्र प्रधान सुभाष पाल द्वारा आयोजित कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे। श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन मुख्य रूप से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व को समर्पित रहा। इस दिन श्रीमद्भागवत महापुराण के माहात्म्य (महिमा), भद्रिकाश्रम के प्रसंग, नारद-भक्ति संवाद के साथ नारद जी को भागवत की दीक्षा देने की कथा सुनाई गई। व्यासपीठ से भागवत कथा को सुनने का महत्व, गोकर्ण-धुंधकारी की कथा और भागवत को साक्षात् कृष्ण का स्वरूप बताया गया। विधायक मूलचंद्र निरंजन के अलावा भाजपा कार्यकर्ता ज्योतिष कुरौती मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...