लोहरदगा, फरवरी 24 -- कुड़ू, प्रतिनिधि। लोहरदगा एनएच 75 कुडू रांची रोड पर इंदिरा गांधी चौक पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक मंगलवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के ग्राम हैंजला निवासी 28 वर्षीय रौशन उरांव और 30 वर्षीय सूरज उरांव के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद दोनों सड़क पर पड़े हुए थे, कुडू पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन और 108 वाहन ने घायलों को कुड़ू सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का पैर टूटने के कारण दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.