चंदौली, नवम्बर 30 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र मढ़िया गांव के समीप निर्माणधीन बाउंड्रीवाल के अंदर रविवार की सुबह अज्ञात 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास खून के छींटें और चेहरे पर चोट का निशान होने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के साथ ही छानबीन कर रही है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव स्थित बंधा रोड के किनारे निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल के अंदर 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटे हैं। जांच के दौरान चेहरे पर चोट का निशान, जगह बिखरा खून और मृतक युवक के एक पैर का जूता बरामद हुआ। ग्रामीणों के अनुसार हत्या कर युवक का फेंका गया है। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा न...