अंबेडकर नगर, फरवरी 24 -- अम्बेडकरनगर। नगर के शहजादपुर-जौहरडीह मार्ग की पटरी धंस जाने से राहगीरों को परेशानी का सामाना करना पड़ रहा था। इस समस्या को हिन्दुस्तान समाचार पत्र के 23 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता प्रांतीय लोक निर्माण विभाग ने पटरी को दुरुस्त कराया। पुलिया का निर्माण कार्य कराने के लिए लघु सेतुकी कार्य योजना प्रस्तावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...