मुजफ्फर नगर, फरवरी 8 -- गांव जौली मे स्थित करबला परिसर मे इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम के रोज़े में मजलिस ए चेहलुम का हुआ आयोजन रविवार को किया गया।जिसमे मर्सियाखानी शादाब हुसैन व साथियो ने की व पेशखानी तकी बादशाह ने की। स्वर्गीय फाजिल हुसैन के चेहल्लुम के अवसर पर आयोजित मजलिस मे लखनऊ से आये मौलाना हबीब हैदर आब्दी ने अपने सम्बोधन में कहा की देश प्रेम की भावना से प्रत्येक ज़रूरत मंद की मदद करें। तथा कुरआन की आयत पढ़ते हुए अबाबील नामक पक्षी का उदाहरण देते हुए कहा की सच्चाई की सहायता के लिए अल्लाह पक्षियों को मदद का माध्यम बना देता है।मजलिस में इमाम हुसैन पर हुए जुल्म को भावपूर्ण बयान करने पर उपस्थित जन ज़ार कतार रोने लगे। मजलिस के उपरांत फातिहा खानी हुई। मजलिस में तिस्सा, बेलड़ा ,रहकडा, मुझेड़ा, हाशिमपुर, संधावली, मेरठ, से आए व्यक्तियों ने शिरकत की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.