रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सितारगंज। दक्षिणी जौलासाल रेंज की वन विभाग की टीम ने रविवार शाम गश्त के दौरान दो बाइकों में गिल्टे लादकर ले जा रहे दो बाइक सवारों को रोका। दोनों सवार बाइक छोड़कर फरार हो गये। विभाग ने लकड़ी जब्तकर बाइक सीज कर दी। रेंजर महेश जोशी ने बताया कि वन दरोगा राजन सिंह बिष्ट व भजन सिंह देव के नेतृत्व में योगेश गिरी, नीतू, रीना, मोनेंद्र सिंह गश्त पर थे। गांव टुकड़ी के पास आरक्षित वन क्षेत्र में दो बाइकों में मय सोख्ता अवैध लकड़ी जब्त की। रेंजर ने बताया कि बाइक मालिकों का पता लगाया जा रहा है। 8 एसटीजी 1पी दक्षिणी जौलासाल रेंज में वनकर्मियों ने दो बाइकों को लकड़ी सहित पकड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.