पिथौरागढ़, दिसम्बर 25 -- पिथौरागढ़। महाकाली की आवाज जनसंगठन ने जौलजीबी से पंचेश्वर तक तटबंध निर्माण की मांग उठाई है। जनसंगठन के संयोजक शंकर खडायत ने बताया कि पंचेश्वर बांध संभावित डूब क्षेत्र में भू कटाव से संरक्षण के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। विभाग की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कानडी, झूलाघाट, हल्दू, तीतरी, बगडीगांव, रणवा, अमतडी के गांवों के ग्रामीणों में दशहत बनी रहती है। सिंचाई व लघु सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजकर संगठन ने कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.