पिथौरागढ़, नवम्बर 13 -- पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले की व्यवस्थाओं को पुलिस-प्रशासन ने विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की। बीते रोज एसडीएम जितेन्द्र वर्मा व सीओ केएस रावत की अध्यक्षता में हुए बैठक में मेला समिति, व्यापार संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रावत ने पुलिस कर्मचारियों से मेले के दौरान भीड़-भाड़ नियंत्रण करने, यातायात सुचारू रूप से संचालित करने व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.