पिथौरागढ़, मार्च 27 -- पिथौरागढ़। प्रदेश सरकार के तीन साल पूर्ण होने पर डीएम विनोद गोस्वामी ने जौलजीबी भ्रमण के दौरान अंतिम छोर नेपाल सीमा का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियों व स्थानीय लोगों की बात कर उनकी समस्या सुनी। डीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावना है, उन्होंने स्थानीय लोगों से सीमा क्षेत्र के आसपास पर्यटकों के लिए बॉर्डर कैफे आदि बनाने को प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को विकास कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीमा सुरक्षा पर तैनात एसएसबी जवानों से भी चर्चा कर सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को जाना। बाद में डीएम ढुंगातोली व दांतू गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.