समस्तीपुर, फरवरी 14 -- मोहनपुर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर जौनापुर पंचायत में शुक्रवार की अहले सुबह करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व. मुस्लिम नट के पुत्र उदय नट ( 55) के रूप में की गई। परिजन ने बताया कि पानी के लिए मोटर चालू कर रहे थे। इसी दौरान करंट लग गया। हादसे के बाद पुत्रों ने आनन-फानन में ग्रामीण चिकित्सक को इलाज कराने के लिए बुलाया। चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पांच पुत्रों को छोड़ गया है। सूचना पर पहुंचे मुखिया रेखा देवी, पूर्व सरपंच दिनेश सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.