विकासनगर, अप्रैल 13 -- समस्त जौनसार बावर क्षेत्र बिस्सू पर्व के उल्लास में डूब गया है। लोगों ने अपने ईष्ट देव को बुरांश के फूल अर्पित कर रविवार को उनकी आराधना की। हर गांव के मंदिरों में लोकनृत्य व देवगीत गाकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी गई। ग्रामीणों ने गांव के हर एक घर पर बुरांश के फूल लगाए। जौनसार बावर में बिस्सू पर्व के आगमन से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। शनिवार को चालदा महाराज मंदिर में फुलियात पर्व मनाया गया था। इसके बाद रविवार सुबह संगरांद की फुलियात के साथ हर गांव मे पर्व का जश्न शुरू हो गया है। सुबह स्नान ध्यान के बाद पंचायती आंगन में एकत्रित हुए ग्रामीण ढोलबाजों के साथ जंगल में पहुंचे और वहां से बुरांश के फूल लाकर सबसे पहले ईष्ट देवता के मंदिर में अर्पित किए। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने ईष्ट के दर्शन कर मन्नतें मांगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.