विकासनगर, अक्टूबर 12 -- साहिया,संवाददता। जौनसार के चिबऊ गांव निवासी सुरेंद्र सिंह को प्रगतिशील किसान सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर में अखिल भारतीय किसान मेले में राज्यपाल और कृषि मंत्री गणेश की ओर से दिया गया। सुरेन्द्र सिंह को यह सम्मान कृषि क्षेत्र में नवीनतम विकसित तकनीक अपनाकर आम की खेती में वृद्धि करने और अन्य किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिए प्रेरित करने के लिए दिए गया। सुरेंद्र सिंह ने इसके लिए राज्यपाल और कृषि मंत्री का आभार प्रकट किया। कहा कि किसानों को निरंतर नवीनतम तकनीकी को अपनाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.