विकासनगर, अगस्त 16 -- लगातार हो रही बारिश के कारण पछुवादून में ग्रामीण संपर्क मार्ग बंद होने का सिलसिला जारी है। मार्ग बंद होने से ग्रामीण नगदी फसलों को मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इससे उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। पछुवादून के बिन्हार क्षेत्र को यातायात से जोड़ने वाले लांघा-मटोगी मार्ग पर बीते एक सप्ताह से ठप होने के कारण आठ हजार की आबादी का जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को रोजमर्रा का समान लेने के लिए पहाड़ी पगडंडियों से होकर बाजार तक पहुंचना पड़ रहा है। इसके साथ ही शनिवार को जौनसार बावर के तीन मोटर मार्गों पर मलबा आने से यातायात ठप रहा। हालांकि जौनसार बावर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर यातायात बहाल रहने से स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिल रही है। शनिवार को जौनसार बावर के ड्यूडीलानी-कामला मोटर मार्ग, कठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.