विकासनगर, अक्टूबर 19 -- जौनसार की खत पशगांव और बावर की 11 खतों में नई दीपावली मनाने के लिए नौकरी-पेशा लोग परिवार के साथ अपने पैतृक गांव लौट रहे हैं। जिस कारण जौनसार के अधिकांश मार्गों पर ओवरलोड वाहन दौड़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके साथ ही दीपावली का अवकाश होने के कारण भी विद्यार्थी और नौकरी-पेशा लोग अपने घरों को लौट रहे हैं, ऐसे में वाहनो में ओवर लोडिंग बढ़ गई है। जौनसार बावर को जाने वाले मार्गों पर छोटे वाहन मानक से दस गुना अधिक सवारियां भरकर जा रहे हैं। इन मार्गों पर यात्री वाहनों का संचालन बेहद कम है। करीब दो लाख की आबादी वाले पूरे क्षेत्र में उत्तराखंड परिवहन निगम और हिमाचल पथ परिवहन निगम की कुल पांच बसें संचालित होती हैं। ऐसे में हर रोज छोटे यात्री वाहनो में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.