विकासनगर, मई 10 -- जौनसारी और गोर्खाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी नहीं होने से जौनसार समाज के लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने विकासनगर के डाकपत्थर तिराहे पर प्रदर्शन किया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जौनसारी महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ तहरीर दिए हुए पांच से छह दिन हो गए हैं। लेकिन अभी भी अपराधी को पकड़ा नहीं गया है। जबकि अन्य मामलों में पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधी को त्वरित कार्रवाई कर अपराधी को पकड़ा जाता है। कहा कि इसका मतलब यह है कि जौनसारी आदिवासी समुदाय का कोई आत्म सम्मान नहीं है। कहा कि पुलिस की इस लापरवाही से जौनसारी समाज में आक्रोश फैल रहा है। कहा कि अगर जल्द ही जौनसार के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.