प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर गुरुवार को रायबरेली से जौनपुर जाने वाली स्पेशल, वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने के कारण नहीं आईं। गुरुवार को जंक्शन पर लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 मिनट, देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल एक घंटे, अयोध्या कैंट से प्रयागराज संगम जाने वाली सरयू एक्सप्रेस करीब पांच घंटे, प्रयागराज संगम से अयोध्या कैंट जाने वाली मेला स्पेशल दो घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.