जौनपुर, फरवरी 19 -- जौनपुर। बजाज ऑटो लिमिटेड की ओर से बजाज ऑटो थ्री व्हीलर ई रिकी पी-5004 माडल जौनपुर स्थित शोरूम में लांच कर दी गई। मुख्य अतिथि डॉक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह ने उद्घाटन किया। शोरूम के अधिष्ठाता यूआर सिंह को शुभकामनाएं दी। कहा कि थ्री व्हीलर ई रिकी पी 5004 मॉडल बहुत ही बेहतर, आरामदायक और पलटने से मुक्त एवं जलजमाव में भी सुरक्षित संचालन के लिए बेहतर है। कंपनी के एएसएम विभोर राजेश भैसे ने बताया कि पहली बार स्टेबिलिटी का भरोसे के साथ तैयार किया गया है। यह मात्र 3 घंटे 45 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाता है। 149 किलोमीटर की दूरी तय करता है और प्रति किलो मीटर रनिंग कास्ट मात्र 20 पैसा पड़ता है। मुख्य अतिथि ने ग्राहकों में भाग्यशाली कूपन निकाला, जिसमें प्रवीण कुमार भाग्यशाली रहे। उनहें ई-रिक्शा की चाभी मुफ्त दी गई। इस मौके पर फाइनें...