जौनपुर, फरवरी 3 -- जौनपुर में पान की खेती को मिलेगा बढ़ावा 4500 वर्ग मीटर में तीन किसानों से खेती करने का मिला लक्ष्य गुणवत्तायुक्त पान विकास योजना के तहत किसानों को मिलेगा अनुदान जौनपुर, संवाददाता। जनपद में पारंपरिक खेती के साथ-साथ नकदी फसलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासन ने बड़ी पहल की है। 'गुणवत्तायुक्त पान विकास योजना' के अंतर्गत जनपद जौनपुर को 4500 वर्ग मीटर क्षेत्र में पान संरक्षण (बरेजा निर्माण) का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके तहत जिले में कुल तीन इकाइयों की स्थापना की जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त योजना के तहत पान की खेती के लिए तीन किसानों का चयन किया जाना है। तीनो किसान 15-15 सौ वर्ग मीटर में बरेजा निर्माण कराकर पान की खेती करेंगे। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-2...