आजमगढ़, फरवरी 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। एटीएस की टीम ने जौनपुर न्यायालय परिसर, पुलिस गेट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले आरोपी को रविवार को शहर के नरौली से गिरफ्तार किया। उसके पास से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटाप, मेमोरी कार्ड, सिम बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी के प्रेमिका की शादी जौनपुर जनपद में तय होने हुई थी, प्रेमिका की शादी को तोड़ने की साजिश रची थी। प्रेमिका के मंगेतर के नाम-पता पर बनाई गई फर्जी ई-मेल आईडी से धमकी भरा मेल किया था। एटीएस की जांच में आजमगढ़ रोडवेज को बम से उड़ाने का धमकी भर तैयार किया हुआ ई-मेल भी मिला। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बक्सपुर गांव निवासी विशाल रंजन सिधारी थाना क्षेत्र हड़हा बाबा स्थान के पास किराए के कमरे में रहता था। वह जौनपुर जनपद की एक युवती से प्रेम करता था। प्रेमिका की शादी जौनपुर जनपद के एक लड़के से तय ह...