जौनपुर, जनवरी 17 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से महाकुंभ प्रयागराज-2025 में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को बक्शा थाना परिसर में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने उपनिरीक्षक तथा महिला आरक्षी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को महाकुंभ सेवा मेडल प्रदान किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ प्रयागराज का आयोजन ऐतिहासिक और अद्वितीय रहा। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों ने पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, जिसके परिणामस्वरूप यह आयोजन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना का विषय बना। उत्कृष्ट सेवा के लिए उपनिरीक्षक राजमिलन तिवारी, स्वामीनाथ यादव, महिला आरक्षी अंकिता पटेल, ह...