जौनपुर, फरवरी 21 -- जौनपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद कॉपियों का बंडल संकलन केंद्र ले जाते समय एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। लखनऊ-बलिया मार्ग पर सड़क के किनारे लावारिस की तरह कॉपियों का बंडल रखकर कर्मी गायब हो गए। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शुक्रवार की शाम को वायरल हुई। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस वारयल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता। शुक्रवार की सुबह की पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में भी यह परीक्षा थी। परीक्षा पौने 12 बजे खत्म हुई तो वहां से केंद्र व्यवस्थापक ने जय प्रकाश और संतोष को जिममेदारी दी कि कॉपियों का बंडल सुरक्षित तरीके से संकलन केंद्र तक पहुंचाया जाए। दोनों लेकर चले, लेकिन सरपतहां मोड़ पर पहुंचे तो वहां एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.