अंबेडकर नगर, मार्च 22 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर नगर के जौकाबाद मोहल्ले में देशी शराब की दुकान हटाने के लिए शुक्रवार को मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं सड़क पर उतर आयीं और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि जमालपुर के नाम से आवंटित दुकान को वर्षों से जौकाबाद मोहल्ले में संचालित किया जा रहा है। शराब की बिक्री से समाज में बुराइयां बढ़ रही हैं, जिससे परिवारों में अशांति और आर्थिक तंगी का माहौल पैदा हो रहा है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए जमालपुर के नाम से आवंटित दुकान को जौकाबाद में संचालित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए दुकान को अन्यत्र हटाए जाने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय रुद्र, रविन्द्र भारती, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र, व्यापारी संगठन जिलाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.