नई दिल्ली, फरवरी 10 -- सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बाराबंकी में जमकर गरजे। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का उन्हें बता देना चाहते हैं कि कयामत का दिन कभी नहीं आने वाला है। सीएम योगी ने कहा-'कयामत के दिन के लिए मत जिओ, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। यहां का कानून मानो। कानून मानोगे, कायदे से रहोगे तो फायदे में रहोगे और नहीं तो आगे का रास्ता तो फिर कहां के लिए जाता है, कानून कोई तोड़ेगा तो वह रास्ता फिर जहन्नुम की ओर ही जाता है। कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है तो यह कभी पूरा न नहीं होने वाला है।' सीएम योगी बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र स्थित दुल्हदेपुर कुटी (बजरंग व्यायामशाला) में रामार्चा यज्ञ में शामिल हुए। यज्ञ मंडप में उन्होंने आह...