भोपाल, मार्च 5 -- समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने हाल ही में मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ करते हुए उन्हें महान शासक बताया था। जिसके बाद इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी वजह से आजमी को बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र के अंत तक के लिए विधानसभा की सदस्यता से भी निलंबित कर दिया गया। हालांकि इस मुद्दे पर आजमी को कई लोगों का साथ भी मिल रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस मसले को लेकर अबू आजमी का समर्थन किया है और कहा है कि उन्होंने जो कुछ कहा है वह इतिहास पढ़कर कहा है। साथ ही मसूद ने कहा कि जो सच्चाई का आईना दिखाना चाहेगा, इतिहास के पन्ने पढ़ाना चाहेगा, उसको ये भुगतना पड़ेगा।मसूद बोले- इतिहार में कहीं नहीं लिखा एक मीडिया हाऊस से बात करते हुए भोपाल की मध्य सीट से कांग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.