पटना, मार्च 18 -- लैंड फॉर जॉब मामले में मंगलवार को पू्र्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी और राजद विधायक तेज प्रताप यादव से ईडी ने लंबी पूछताछ की। राबड़ी को 4 घंटे की पूछताछ के बाद छु्ट्टी दे दी। वहीं इस मामले पर बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल ने कहा जो लूटा है, उसको लौटाना पड़ेगा। उन्होने तंज कसते हुए न्यूटन का तीसरा नियम भी समझाया दिया। भाजपा विधायक हरिभूषण बचौल ने कहा कि न्यूटन का सिद्धांत है, क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। हम लोग सनातन संस्कृति को मानने वाले हैं। कहा गया है, जैसी करनी वैसी भरनी। जिसने भी लूटा है, अवैध तरीके से संपत्ति कमाई है। उसके पीछे ईडी जा रही है। जो लूटा है, वो लौटाना पड़ेगा। कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होने नौकरी के बदले जमीन ली है। इसलिए ईडी का सामना करना पड़ेगा। कठोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.