नई दिल्ली, जून 19 -- शुक्रवार 20 जून से लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज के दौरान सभी की निगाहें एक लड़ाई पर होंगी, जो इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच होगी। कहा जा रहा है कि इस लड़ाई में जो खिलाड़ी जीत दर्ज करेगा, उसकी टीम के इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के चांस बढ़ जाएंगे। इसके पीछे का कारण ये है कि दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए मैच विनर हैं। अगर रूट का बल्ला चला तो भारत की मुश्किल बढ़ जाएगी और बुमराह की गेंद ने करतब दिखाए तो फिर इंग्लैंड के लिए मुश्किल हो जाएगी। इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि जसप्रीत बुमराह को विकेट ना दिए जाएं, जबकि भारतीय टीम चाहेगी कि जो रूट को जल्द से जल्द पवेलियन भेजा जाए। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जसप्रीत बुमराह भारत के लिए संकटम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.