नई दिल्ली, जनवरी 26 -- यूजीसी रेगुलेशन 2026 (UGC Regulation 2026) का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को गणतंत्र दिवस की धूमधाम के बीच बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। उधर, लखनऊ में भाजपा के जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर 10 कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दे दिया। इस बीच यूजीसी के नए नियमों को लेकर भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की भी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि वह इन नियमों का अभी अध्ययन कर रहे हैं। पूरा अध्ययन करने के बाद और सारी बातें सोच समझकर ही कुछ बोलेंगे। मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों का विषय बहुत गंभीर है इसलिए मैं इसको अध्ययन कर रहा हूं। जो कुछ भी बोलूंगा बहुत सोच-समझकर बोलूंगा क्योंकि यह सम...