पटना, मार्च 20 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि भागलपुर की घटना के दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। निश्चित रूप से देखा जाएगा कि गड़बड़ कौन कर रहा है। हम आज ही पूछेंगे। जो अपराधी होगा, जांच कराकर सजा दिलाएंगे। विधानपरिषद में गुरुवार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे और आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने ये बातें कही। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के टोकने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप क्या थे। पति हटे तो मुख्यमंत्री बन गए, पद घर में ही रह गया। उन्होंने कहा कि पहले कितना ज्यादा झगड़ा होता था। आज तक आपलोगों ने कुछ काम किया था क्या? सब काम हमलोगों ने किया है। इसलिए ई सब बोलने का कोई मतलब नहीं है। सीएम के जवाब के बाद विपक्ष ने सदन का बहिर्गमन किया। दरअसल, विधानपरिषद की गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने भागलपुर में केंद्रीय गृह रा...