बांदा, अप्रैल 21 -- बबेरू। संवाददाता। शशिपाल के घर में रात साढ़े 11 बजे तक गालीगलौज और विवाद हुआ, जिसका शोर आसपास के लोगों ने सुना। सुबह सबसे बड़े बेटे की हत्या की बात सामने आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को रात का प्रकरण बताया। वहीं, घर से मृतका मझला भाई कृष्णकांत उर्फ बउवा फरार है। हत्या करने की आशंका उसी पर है, जिसके पकड़े जाने के बाद पूरी तस्वीर साफ होगी। ग्रामीणों के मुताबिक, शशिपाल के घर में देर रात तक गालीगलौज की आवाज सुनाई दी। सबसे बड़े बेटे मुकेश तिवारी, मझले बेटे कृष्णकांत तिवारी उर्फ बउवा और सबसे छोटे बेटे संजय तिवारी की आवाज सुनाई दी। पारिवारिक कलह के चलते घर में हर दिन विवाद होने की वजह से किसी ने भी दखल नहीं दिया। सुबह जब मुकेश तिवारी की हत्या की बात सामने आई तो सभी दंग रह गए। घर में शशिपाल, उनकी पत्नी सावित्री, सबसे छोटा बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.