मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रमना स्थित गुरुद्वारा में रविवार को हर्षोल्लास के साथ गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इससे पहले बीते एक सप्ताह से महिला संगत के द्वारा गुरुद्वारा में चल रहे सहज पाठ का समापन रविवार की सुबह में किया गया। वहीं, दस बजे दीवान साहेब को सजाया गया। गुरु के इतिहास पर विचार गोष्ठी हुई, जिसमें बच्चों ने भी भाग लिया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। इस दौरान जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल... से गुरु सिंह सभा गूंज उठा। गुरुद्वारा प्रबंधक गुरुजीत सिंह साई ने बताया कि दोपहर से पटना साहेब गुरुद्वारा के रविन्द्र सिंह निर्गुण, अमृत सिंह और अभिजीत सिंह का कीर्तन हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग माथा टेकने पहुंचे थे। वहीं, कीर्तन के समापन के बाद गुरु का लंगर हुआ, जिसमें लोगों...