सीतापुर, जनवरी 3 -- सीतापुर। शहर में प्रकाश पर्व पर सिक्खों के 10वें गुरू गोविंद सिंह की भव्य शोभा यात्रा गुरूद्वारा से निकाली गई। जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस गुरूद्वारे पहुंची। गुरुवार को शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। गुरुद्वारे में विशेष प्रार्थनाएं, कीर्तन किये गये। साथ ही जगह-जगह लंगर लगाये गये। तामसेनगंज स्थित गुरूद्वारे से शोभायात्रा निकली। जिसमें सबसे आगे पंच प्याारे चल रहे थे। वहीं काफी संख्या में बच्चे, बड़े और महिलाएं शामिल हुईं। शोभायात्रा गुरूद्वारे से निकलकर लालबाग चैराहे पहुंची। जहां सिक्ख समुदाय के लोगों ने हैरतअंगेज करतब दिखाये। इस दौरान लालबाग चैराहे पर आजाद हिन्द भगत संगठन ने शोभायात्रा में शामिल होकर पुष...