मदन जैड़ा, मार्च 23 -- लोकसभा सीटों के परिसीमन के मुद्दे पर विपक्ष एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति में जुट गया है। पिछले दिनों संसद में भी विपक्षी दलों के तीखे तेवर इस मुद्दे पर दिखे थे। तमिलनाडु में शनिवार को हुई विपक्षी दलों की बैठक को इसकी बड़ी शुरूआत माना जा रहा है। आने वाले दिनों में विपक्ष इस पर संसद के भीतर और बाहर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। विपक्ष केंद्र पर परिसीमन को टालने का दबाव बना रहा है। वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में 84वें संविधान संसोधन के जरिये लोकसभा सीटों का परिसीमन 2026 तक के लिए टाल दिया गया था। तब भी वही समस्या सामने आई थी जो आज है। दक्षिण राज्यों के दलों की तब भी चिंता यही थी कि उनकी सीटें कम हो जाएंगी, क्योंकि उनकी आबादी घटी है। लेकिन अब परिसीमन को लेकर सुगबुगाहट शुरू होने लगी है, जिसके खिलाफ दक्षिण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.