हल्द्वानी, जनवरी 11 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। जोहार शौका केंद्रीय समिति की द्वितीय अखिल भारतीय जोहार शौका बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को देव शटलर्स बैडमिंटन कोर्ट में हुई। इसमें 8 से 83 वर्ष तक के 165 पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 14 अलग-अलग उम्र और जोड़ी वाली श्रेणियों में मुकाबले खेले गए। मिक्स्ड डबल्स में परिवार के सदस्यों ने साथ खेला। ससुर-बहू, मामा-भांजी, देवर-भाभी, पति-पत्नी, भाई-बहन, पिता-पुत्री जैसी जोड़ियों ने रोमांचक मैच दिखाए। मुख्य अतिथि उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बहादुर सिंह मनकोटी, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध मैराथन धावक और सेवानिवृत्त उप निदेशक खेल रितेश बिष्ट रहे। 9 साल की छोटी खिलाड़ी निरोशा रावत को 'प्रतिभावान खिलाड़ी' का विशेष पुरस्कार मिला। संचालन कैलाश धर्मशक्तू ने किया। जोहार शौका केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.