नई दिल्ली, जनवरी 10 -- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने गाजा में सक्रिय हमास को आतंकी संगठन करार दिया है। गुरुवार की रात क्वींस में एक यहूदी प्रार्थना स्थल के बाहर हुए फिलिस्तीनी विरोध प्रदर्शन में हमास समर्थक नारों की निंदा करते हुए ममदानी ने कहा कि इनकी हमारे शहर में कोई जगह नहीं है। यहूदी धर्म स्थल के बाहर हुए प्रदर्शन को लेकर मीडिया से बात करते हुए ममदानी ने कहा कि यहां जो प्रदर्शन हुए हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं, इनकी हमारे शहर में कोई जगह नहीं है। दरअसल, गुरुवार की रात जब वहां पर प्रदर्शन हुए, तो प्रदर्शन कारियों ने हमास के समर्थन में भी नारे बाजी की। इसमें मुख्य रूप से, "जोर से कहो, और जोर से कहो, हम यहां हमास का समर्थन करते हैं" जैसे नारे भी शामिल थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ममदानी ने कहा, "मेरी टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.