फरीदाबाद, जून 28 -- सोहना, संवाददाता। शहर के वार्ड-13 स्थित पहाड़ कॉलोनी के एक जोहड़ में डूबने से 63 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग का शव शनिवार सुबह पानी में तैरता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय धर्मवीर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने के आदी थे। पहाड़ कॉलोनी के जोहड़ में आसपास के घरों का गंदा पानी और बरसात का पानी जमा होता है। इस जोहड़ की गहराई लगभग 8 से 10 फीट है। स्थानीय निवासी टेकचंद ने बताया कि धर्मवीर का परिवार वार्ड-20 स्थित राजीव गांधी पार्क के पास रहता है। धर्मवीर का पहाड़ कॉलोनी में एक प्लॉट भी था। वह कभी-कभी यहां आता रहता था। धर्मवीर को आखिरी बार शुक्रवार शाम को देखा गया था। शनिवार को उनका शव जोहड़ में तैरता हुआ मिला। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्ट...