नई दिल्ली, फरवरी 12 -- इंग्लैंड की टीम के विकेटकीपर जोस बटलर ने कैच पकड़ने के मामले में एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। सबसे ऊंचा कैच क्रिकेट बॉल से पकड़ने वाले जोस बटलर दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं। जोस बटलर ने यह कीर्तिमान इंग्लैंड के ही पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन की देखरेख में बनाया है। जोस बटलर के लिए यह चैलेंज आसान नहीं था। करीब 60 मिनट तक दर्जनों बार उन्होंने इसके लिए तैयारी की थी और आखिर के कुछ अटेम्प्ट्स में पूरा करके नया इतिहास लिख दिया। जोस बटलर ने 122 मीटर ऊपर से ड्रोन से गिराए गए कैच को पकड़ा, जो लगभग 400 फीट जमीन से ऊपर था। अभी तक किसी अन्य शख्स ने 120 मीटर से ऊपर का कैच नहीं पकड़ा है। केपटाउन में जोस बटलर ने ये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अभी तक ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के टिमोथी शैनन जेबेसीलन (Thimothy Shanon...