मैनपुरी, नवम्बर 20 -- आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त शहर के डा. किरन सौजिया पब्लिक स्कूल के वरिष्ठ प्रवक्ता जोस जोसेफ को आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 के लिए सेंट थॉमस स्कूल में मुख्य पर्यवेक्षक परीक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति बोर्ड प्रशासन द्वारा उनके अकादमिक नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और परीक्षा की सत्यनिष्ठा के प्रति प्रतिबद्धता पर जताए गए विश्वास को दर्शाती है। अंग्रेजी के वरिष्ठ प्रवक्ता जोस जोसेफ को शिक्षा क्षेत्र में बड़ा अनुभव हासिल है। उन्होंने 15 वर्ष लिटिल फ्लावर स्कूल गोरखपुर में और पांच वर्ष विद्या ज्योति स्कूल रायपुर छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ प्रवक्ता अंग्रेजी के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अतिरिक्त वे आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के 15 वर्षों तक संचालक भी रहे हैं। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और परीक्षा संचालन में उत्कृष्ट दक्षत...