सिमडेगा, मार्च 6 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिप सदस्य जोसिमा खाखा बुधवार को राज अस्पताल पहुंच अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों का भी हाल चाल लिया। साथ ही सभी मरीजों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सभी मरीजों को साथ खड़ा रहने एवं हर सम्भव मदद करने का भी आश्वासन दिया। जोसिमा ने अस्पताल प्रबंधक से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ मधुर संबंध स्थापित करने का भी निर्देश दिया। जोसिमा ने अस्पताल में भर्ती कांग्रेस के सक्रीय कार्यक्रम सह पंचायत समिति सदस्य प्रतिमा कुजूर की माँ से मुलाकात की। जोसिमा ने चिकित्सकों को प्रतिमा की माँ बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया। वहीं जोसिमा ने उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। मौके पर उर्मिला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजूर आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.