चम्पावत, जुलाई 4 -- टनकपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी को उनके संगठनात्मक की क्षमता को देखते हुए उन्हें संगठन का प्रांतीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। श्री जोशी को संगठन का प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष तपन गड़कोटी, जिला मंत्री अशोक सिंह, एजुकेशन मिनिस्ट्रियल के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला मंत्री रमेश सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेंद्र जोशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, रीता बिष्ट, सुरेंद्र सिंह सौन आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने कहा कि जोशी के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर संगठन को मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.