देहरादून, जनवरी 31 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्मदिन स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य समेत तमाम विधायकों ने जोशी को जन्मदिन की बधाई दी। शनिवार को अपने जन्मदिवस पर जोशी ने सर्वप्रथम अपनी माता मोहिनी जोशी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उन्होंने गुच्छुपानी स्थित माता भद्रकाली मंदिर में जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना की। मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सपरिवार माता भद्रकाली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ कर मां काली का आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पत्नी निर्मला जोशी के साथ मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। भंडारे में विधायक सविता कप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.