उत्तरकाशी, सितम्बर 24 -- राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेथी के व्यायाम शिक्षक विनोद जोशी का चयन विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 27 सितम्बर से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में विनोद जोशी टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में कार्य करेंगे। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आगामी 27 सितंबर से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में 107 देशों के 2508 पैरा एथलीट प्रतिभाग करेंगे। यह आयोजन भारत सहित पूरे दक्षिण एशिया के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक क्षण है। इस प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में उत्तराखंड से दो लोगों को चयनित किया गया है। जिनमें गढ़वाल के उत्तरकाशी जनपद से राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेथी के व्यायाम शिक्षक विनोद जोशी भी प्रतिभाग करेंगे। विनोद जोशी के चयन पर शिक्षक जगत में खुशी की लहर है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.