लखीमपुरखीरी, जनवरी 1 -- नए साल 2026 के स्वागत को लेकर बुधवार की शाम से ही शहर में उत्साह का माहौल बन गया। सबसे अधिक उमंग बच्चों और युवाओं में देखने को मिली। युवाओं ने नए साल के स्वागत के लिए रेस्टोरेंट और होटलों में पहले से ही बुकिंग करा ली थी। शहर के कई होटलों और रेस्टोरेंट में विशेष आयोजन किए गए। शाम होते ही गीत-संगीत और नृत्य का दौर शुरू हो गया और लोग अपने-अपने तरीके से नए साल के आगमन का जश्न मनाते नजर आए। साल 2025 की विदाई और नए साल 2026 के स्वागत को लेकर दिनभर तैयारियों का माहौल बना रहा। सुबह से ही युवा वर्ग तैयारियों में जुटा रहा। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने नए साल को लेकर आकर्षक सजावट की थी। बुधवार शाम होते ही लोग परिवार और मित्रों के साथ आयोजनों में पहुंचने लगे। वहीं कई परिवारों ने देर रात होते ही घरों में ही केक काटकर और साथ ब...