बलिया, दिसम्बर 11 -- बलिया, संवाददाता। बलिया-बैरिया मार्ग पर शहर से सटे हेरिटेज स्कूल का वार्षिक खेल दिवस 'एरीना क्लैश 2025' बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रागिनी सिंह ने मशाल प्रज्ज्वलन और मार्च-पास्ट की सलामी के साथ कियाा। छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति से विद्यालय परिसर ऊर्जा और रोमांच से भर गया। प्रतिस्पर्धा में छात्रों की प्रतिभा, समर्पण और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान विभिन्न रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक खेल आयोजित हुए। दौड़, रिले रेस, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी तथा कई इनडोर गेम्स में बच्चों का अद्भुत जोश, अनुशासन और खेल भावना देखने को मिली। विद्यालय की चेयरपर्सन आंचल सिंह ने बच्चों को खेल की उपयोगिता बताते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक संतुलन और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। का...