सोनभद्र, दिसम्बर 15 -- अनपरा,संवाददाता। मजदूरों के हो रहे कथित शोषण और उनकी समस्याओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सीटू अनपरा कार्यालय पर सोमवार को झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। झंडारोहण कार्यक्रम को सीटू के राष्ट्रीय अधिवेशन विशाखापट्टनम में आगामी 31 दिसम्बर से चार जनवरी तक होने जा रहे अधिवेशन से पूर्व जनजागरण अभियान की शुरूआत बतायी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सीटू एस के चौबे , जिला संविदा श्रमिक यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल, गुड्डू उपाध्याय नौजवान सभा के जिला मंत्री सोनभद्र नीलम देवी एडवा की जिला मंत्री सोनभद्र आरती एडवा की इकाई मंत्री औड़ी एडवा गरबन्धा की राधा तिवारी और विसम्भर सिंह जिला मंत्री सीटू सोनभद्र तथा प़ान्तीय महामंत्री उत्तर प्रदेश बिजली इम्प्लाइज यूनियन लखनऊ ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को अध...