संभल, फरवरी 9 -- चन्दौसी में एम्स बनाए जाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है । कस्बा नरौली के लोगों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर चंदौसी ने एम्स बनाए जाने की मांग की है l अवगत कराया है कि भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 का आम बजट में पश्चिमी उप्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बनाए जाने की घोषणा की थी। अब उप्र सरकार की बारी है कि ऐसे स्थान को चिन्हित किया जाना है। एम्स पश्चिमी यूपी के मध्य बिन्दु में बने और सभी जिले के मुरादाबाद, संभल के साथ अमरोहा, बिजनौर आदि के मध्य बिंदु में हो। इसके लिए संभल जनपद का शहर चन्दौसी सभी तरह से उपयुक्त है। मांग करने वालों में बलवीर,पंकज,राजेश, सुमन्त कुमार, धीर सिंह,अभिषेक कुमार,अंकेश, विक्की,भूरे सिंह, लालाराम आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.